नौवीं कक्षा की छात्रा से एक युवक ने रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
14 वर्षीय सीमा (काल्पनिक नाम) ने शनिवार को महिला थाने में एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि करीब पांच माह से सेक्टर-21 डी स्थित मइंद्रा एंक्लेव निवासी हिमांशु राणा उसे परेशान कर रहा है।
छात्रा का आरोप है कि वह जब भी घर से निकलती थी, हिमांशु उसका पीछा करने लगता था। रास्ते में रोक कर छेड़छाड़ व अभद्र भाषा बोलता था।
आरोप है कि जब सीमा इसका विरोध करती थी तो वह मारपीट की धमकी भी देता था। शनिवार को भी सीमा ट्यूशन के लिए घर से निकली तो घर से कुछ दूरी पर ही हिमांशु ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा।
इसी दौरान सीमा की मां आ गई। उसे देख कर आरोपी फरार हो गया। महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।