फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने के नाम पर कारोबारी से पौने तीन लाख ठगे, एक एप डाउनलोड करवाकर खाता किया खाली

Thu, 16 Jun 2022 11:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोपियों ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताकर वारदात को अंजाम दिया। बातचीत के दौरान उन्होंने कारोबारी को एक एप डाउनलोड करवाया। उसके बाद उसका खाता खाली कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली कोंडली इलाके में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने के नाम पर एक करोबारी से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताकर पीड़ित के मोबाइल पर एक एप डाउन लोड करवा लिया। इसके बाद उसमें जानकारी भरने के लिए कहा गया। पीड़ित ने जैसे ही क्रेडिट कार्ड की जानकारी लिंक में भरी उसके खाते से दो बार में 2.84 लाख रुपये निकाल लिये गए। पीड़ित का पूरा खाता खाली करने के बाद आरोपियों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। मामले की सूचना साइबर थाने को दी गई पूर्वी जिला के साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित हरि मोहन परिवार के साथ कोंडली इलाके में रहते हैं। उनका अपना कारोबार है। इनका बचत खाता एक्सिस बैंक में है। 11 जून को इनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताकर हरि मोहन से कहा कि कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वह अपने कार्ड की क्रेडिट लिमिट को बढ़वा सकते हैं। इसके अलावा भी आरोपी ने बैंक की कई लुभावनी स्कीम बताई। हरि मोहन आरोपियों के झांसे में आ गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने उनके मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजकर उसको डाउनलोड करने के लिए कहा। इसके बाद पीड़ित से उनके कार्ड की डिटेल भरवा ली गई। जैसे ही हरिमोहन ने ऐसा किया उनके खाते से पहली बार में 1.85 लाख रुपये कटने का मैसेज आया। इसके बाद दूसरे मैसेज में 99 हजार रुपये कट गए। उनका पूरा खाता खाली कर दिया गया। पीड़ित ने जब आरोपियों को कॉल करने का प्रयास किया तो उनका नंबर बंद मिला। परेशान होकर हरिमोहन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें