उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस के जरिये चलाई जा रही ऑपरेशन सखी एक बार फिर एक जरूरतमंद छात्रा के लिए मददगार साबित हुई है।
पिछले कई सालों से मनचलों की छींटाकशी और छेड़छाड़ का शिकार हो रही छात्रा ने स्कूल में लगे शिकायत बॉक्स में चिट्ठी लिखकर पुलिस से मदद मांगी।
छात्रा का कहना था कि उसे परिवार से मदद नहीं मिल रही है, परेशान होकर वह तीन बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। चिट्ठी मिलते ही फौरन दिल्ली पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर लिया गया। अब पुलिस आरोपी लड़कों की तलाश कर रही है।