फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: तीन साल की बच्ची ने बचाई नौ वर्षीय बहन की जान, खून की दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थी इराकी लड़की

Wed, 29 Jun 2022 09:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नौ वर्षीय इराकी लड़की डायमंड ब्लैकफैन एनीमिया बीमारी से पीड़ित थी। तीन साल की बहन ने उसकी जान बचाई है। डॉक्टरों के मुताबिक, डायमंड-ब्लैकफैन एनीमिया (डीबीए) एक दुर्लभ रक्त विकार है, जो तब होता है जब अस्थि मज्जा लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में विफल साबित होती हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खून की दुर्लभ बीमारी से पीड़ित नौ वर्षीय इराकी लड़की की जिंदगी उसकी तीन वर्षीय बहन ने बचा ली। पीड़ित डायमंड ब्लैकफैन एनीमिया बीमारी से जूझ रही थी। उसे बचाने के लिए उसकी बहन के अस्थि मज्जा से सेल्स को प्रतिरोपित किया गया। 

विज्ञापन


द्वारका स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, डायमंड-ब्लैकफैन एनीमिया (डीबीए) एक दुर्लभ रक्त विकार है, जो तब होता है जब अस्थि मज्जा लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में विफल साबित होती हैं। लाल रक्त कोशिकाएं फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर के अन्य भागों में ले जाती हैं। इस मामले में मरीज की अस्थि मज्जा दब गई थी और उसका हीमोग्लोबिन कम था। डॉक्टरों ने बतायाजांच में पता चला कि मरीज को जन्मजात अस्थि मज्जा विफलता सिंड्रोम था, जिसे डायमंड ब्लैकफैन एनीमिया कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें