फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे में चोरी की तीन वारदात

Sun, 30 Nov 2014 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चौबीस घंटे में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदात को अंजाम दिया गया। इसमें नगदी और सामान उड़ा लिए गए। सभी वारदात की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, भीकम कॉलोनी निवासी रमेश गुप्ता ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार की रात को रिश्तेदारों के घर पर शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए वह घर का ताला लगाकर चला गया था। देर रात को जब वह घर लौटा तो घर का सारा सामान अस्तव्यस्त पड़ा था। चोर घर की अलमारी में रखे पांच लाख रुपये और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।

उधर, बस अड्डा मार्केट में रेड लाइट चौक के पास ओमप्रकाश गुप्ता का गुप्ता शूज के नाम से शोरूम है। शुक्रवार रात को वह शोरूम बंद कर घर चले गए। शनिवार सुबह आकर देखा तो दुकान से हजारों रुपये के  जूते और 25 हजार की नगदी गायब थी। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। अन्य घटना में भीकम कॉलोनी निवासी सुशीला ने बताया कि उसके मकान का ताला तोड़कर चोर घर में रखे करीब ढाई लाख रुपये और 80 हजार के जेवरात ले गए। थाना प्रभारी सुखवीर सिंह ने बताया कि चोरी के मामले दर्ज कर लिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें