युवती के प्रेमी ने की पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या
बृहस्पतिवार रात 10.20 बजे पुलिस को सोनिया अस्पताल से एक व्यक्ति को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त बीना एंक्लेव निवासी संजय बिड़ला के रूप में हुई। वह स्कूल में वैन चलाते थे। जांच में पता चला कि संजय की रात में पड़ोस में रहने वाली एक युवती से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। युवती ने इस बात की जानकारी अपने प्रेमी को दे दी। बाइक से अपने दोस्त के साथ पहुंचे उसके प्रेमी ने संजय पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद पड़ोस में रहने वाली युवती को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में युवती ने बताया कि उसका मृतक संजय से झगड़ा हो गया था। उसने सारी बात अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने प्रेमी विशाल को बताई। विशाल अपने दोस्त राहुल के साथ संजय के पहुंचा और चाकू मारकर संजय की हत्या कर दी। पुलिस ने युवती की निशानदेही पर बीना एंक्लेव निवासी सुरज, गुलशन पार्क निवासी मनोज, राव विहार निवासी विशाल, निहाल विहार निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी विशाल के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया।
नाबालिगों ने चाकू से 35 वार कर की युवक की नृशंस हत्या
दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी थाना इलाके में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर मात्र 14 से 17 वर्ष के नौ लड़कों ने सरेराह गली में एक युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।
हमलावरों ने पीड़ित शादाब (20) पर चाकू से करीब 35 वार कर उसके शरीर को छलनी कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। कोई भी पीडि़त को बचाने सामने नहीं आया। तिगड़ी थाना पुलिस ने त्वरित कर्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। इनके पास से चार चाकू, पिस्तौल व कारतूस बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि झगड़े का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया।