फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi AIIMS: 36 घंटे में तीन लोगों के अंगदान, सात को मिली नई जिंदगी; दो साल की बच्ची बनी सबसे छोटी अंगदाता

Sun, 19 Nov 2023 07:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अंगदान के बाद दो साल की दिव्यांशी का दिल अब चेन्नई में आठ माह के बच्चे में धड़केगा। एम्स में इस साल अभी तक 12 अंगदान हो चुके हैं।
विज्ञापन
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स में 36 घंटे में दो साल की बच्ची सहित तीन लोगों के अंगदान से सात लोगों को नई जिंदगी मिली। बच्ची दिल्ली-एनसीआर की सबसे छोटी अंगदाता बनी। अंगदान के बाद दो साल की दिव्यांशी का दिल अब चेन्नई में आठ माह के बच्चे में धड़केगा। एम्स में इस साल अभी तक 12 अंगदान हो चुके हैं। पिछले साल 16 लोगों के अंगदान हुए थे और 80 लोगों को नया जीवन मिला था।

विज्ञापन


दिव्यांशी की दादी रजनी ने बताया कि संगम विहार स्थित घर में 11 नवंबर को पोती छत पर खेल रही थी। अचानक वह छज्जे से नीचे गिर गई। उसे अस्पताल लाया गया, जहां 17 नवंबर को दिव्यांशी की मृत्यु हो गई। डॉक्टरों के सुझाव पर अंगदान करने का फैसला लिया गया। दिल चेन्नई ले जाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की मदद से एम्स से आईजीआई एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था, जबकि दोनों किडनी एम्स में एक 17 साल के बच्चे में प्रत्यारोपित की गईं। कॉर्निया सुरक्षित कर आई बैंक में जमा करा दिया गया है। 

सिर में चोट लगने से ब्रेन डेड हो गई थीं शशि
दूसरा मामला 48 साल की महिला का है। नोएडा में 16 नवंबर को सड़क हादसे में घायल हुईं शशि को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से एम्स में रेफर किया गया। शशि के सिर में गंभीर चोट आई थी। इलाज के दौरान 17 नवंबर को वे ब्रेन डेड हो गईं। इसके बाद परिवार ने अंगदान की सहमति दी और दो किडनी से दो लोगों को जिंदगी मिली। एक एम्स में और दूसरी किडनी आर्मी हॉस्पिटल में मरीज को ट्रांसप्लांट की गई। वहीं, एक दिन पहले 54 साल के राकेश इलाज के दौरान ब्रेन डेड हो गए थे। राकेश के अंगदान से तीन लोगों को नई जिंदगी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें