फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण पर शिकंजा, निगम ने काटे 6238 चालान, 2,84,23,200 रुपये जुर्माना वसूला

Mon, 28 Oct 2019 10:07 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जारी अभियान के तहत दिल्ली के तीनों नगर निगमों ने बीते दो सप्ताह में 6,238 चालान किए। सबसे ज्यादा चालान दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में और सबसे कम पूर्वी दिल्ली नगर निगम में हुए हैं। इन चालान से तीनों निगमों ने 2,84,23,200 रुपये जुर्माना वसूले। 
विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने चारों जोन में एनजीटी और डीएमसी एक्ट के प्रावधानों के उल्लंघन पर 15 अक्तूबर से अब तक 3477 चालान किए।  इन चालान से निगम ने 1,63,78,700 रुपये जुर्माना वसूले। 

साथ ही पश्चिमी जोन, मध्य जोन, नजफगढ़ जोन और दक्षिणी जोन से लगभग 9505 मीट्रिक टन मलबा हटाया गया और 1603 किमी लंबी सड़क पर पानी का छिड़काव किया गया। तीनों जोन में से दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सबसे ज्यादा चालान किए गए। 
विज्ञापन


वहीं इस कार्रवाई के तहत उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सोमवार को 66 स्थानों पर निरीक्षण कर चालान किए। इनमें खुले में कूड़ा जलाने के लिए 48, निर्माण कार्य से उत्पन्न धूल के लिए 12, रोड से धूल के लिए 4 चालान और खुले में मलबा डालने के लिए 2 चालान किए। इन चालान से निगम ने 2,50,000 रुपये जुर्माना वसूला।
 
विज्ञापन

इसके साथ ही पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने 15 अक्तूबर से अब तक कुल 421 चालान किए।  इस बीच ईडीएमसी ने खुले में कचरा जलाने के लिए 27 चालान काटे। निर्माण कार्य से उत्पन्न धूल के लिए 221 और खुले में मलबा डालने के लिए 172 चालान काटे। ईडीएमसी ने इन चालान से कुल 41,1500 रुपये जुर्माना वसूला। 

साउथ एमसीडी ने काटा डीडीए का चालान
एसडीएमसी ने पश्चिमी जोन में की गई कार्रवाई के दौरान डीडीए पर एनजीटी एक्ट के तहत कचरा जलाने के लिए 5000 रुपये का जुर्माना लगाया। इस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि केशोपुरम क्षेत्र में डीडीए की जमीन पर कचरा जलाने के कारण आग लग गई। 

इस बारे में पता लगते ही अग्निशमन विभाग की सहायता आग पर काबू पाया और डीडीए के केशोपुरम क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता पर जुर्माना लगाया। इसके साथ ही एसडीएमसी ने इस कार्रवाई के तहत प्रगति मैदान, एनबीसीसी और आहलूवालिया कंस्ट्रक्शन कंपनी समेत अन्य नामी विभागों एवं संस्थानों के चालान किए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें