इसी कड़ी में पुलिस ने इस साल पिछले कुछ दिनों में 433 मामले दर्ज कर कुल 261 लोगों को सरकारी आदेश का उल्लंघन और एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।
इन लोगों से पुलिस ने कुल 9758 किलोग्राम नॉन ग्रीन पटाखे, 54 हजार पटाखों के पैकेट और अन्य पटाखे बरामद किए। दिल्ली पुलिस ने दीपावली वाली रात को बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर 371 मामले दर्ज कर एक ही रात में 210 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों की मानें तो पुलिस की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई थी।
जिला मामले दर्ज गिरफ्तार पटाखे बरामद
पूर्वी जिला 19 - -
उत्तर-पूर्वी जिला 54 52 1321.900 कि.ग्रा
मध्य जिला 17 15 41.800
उत्तरी जिला 15 13 118.900
उत्तर-पश्चिम 22 15 16.200
दक्षिण जिला 21 22 164.650
द्वारका 75 9 38
पश्चिम जिला 56 30 118
बाहरी जिला 13 7 702.25
रोहिणी जिला 23 21 728
शाहदरा जिला 34 8 40
दक्षिण पूर्व जिला 18 13 174.85
दक्षिण पश्चिम जिला 4 5 298.20
---------------------------------------------------------------
कुल 371 210 3764.75
- अब तक दर्ज कुल मामले :-433
- अब तक कुल गिरफ्तार लोग :-261
- अब तक बरामद पटाखे : 9758.04 कि.ग्रा