देश की राजधानी दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में बीयर की बोतल नहीं देने पर एक महिला को गोली मारकर घायल करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि आरोपियों की भलस्वा डेयरी निवासी विकास मिश्रा (24), पंकज (23) और मिंटू (22) के रूप में हुई है।
7 जून की रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाशों ने जहांगीरपुरी इलाके में एक महिला को गोली मार दी है। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय लोग महिला को अस्पताल में भर्ती करा चुके थे।
अस्पताल पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला के हाथ में गोली लगी है। महिला ने पुलिस को बताया कि रात साढ़े 9 बजे भलस्वा गांव निवासी विकास मिश्रा उसके पास आया था और 4 बोतल बीयर देने के लिए कहा।