फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बड़ी वारदात: तीन नाबालिगों ने युवक का कत्ल कर शव जलाया, एक से मृतक ने कई बार की थी कुकर्म की कोशिश

Sun, 24 Dec 2023 09:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपियों का कहना है कि आजाद एक लड़के के साथ कई बार कुकर्म का प्रयास कर चुका था। विरोध करने पर वह धमकाता था। गुस्से में तीनों ने मिलकर पत्थर, डंडे और खुकरी (चाकूनुमा हथियार) से वार कर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में नाबालिगों ने 21 दिसंबर की रात आजाद (25) की हत्या कर शव को जला दिया। आरोपियों की निशानदेही पर शनिवार देर रात अधजला शव निजामुद्दीन के खुसरो पार्क से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने हत्या के मामले में तीनों नाबालिगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

आरोपियों का कहना है कि आजाद एक लड़के के साथ कई बार कुकर्म का प्रयास कर चुका था। विरोध करने पर वह धमकाता था। गुस्से में तीनों ने मिलकर पत्थर, डंडे और खुकरी (चाकूनुमा हथियार) से वार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को जला दिया।

क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स मोर्चरी भेज दिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि आजाद निजामुद्दीन थाने का घोषित बदमाश था। उस पर चोरी और झपटमारी के पांच मामले दर्ज थे। 
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शनिवार रात को हजरत निजामुद्दीन थाना पुलिस ने तीनों नाबालिगों को घूमते हुए देखा था। तीनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि इन लोगों ने आजाद की हत्या कर शव जला दिया है। 17 वर्षीय लड़के ने बताया कि आजाद ने उससे कई बार कुकर्म का प्रयास किया था। बदला लेने की नियत से उसकी हत्या कर दी गई। बाद में शव को घास और कपड़े डालकर जला दिया गया। आजाद परिवार के साथ निजाम नगर, बस्ती हजरत निजामुद्दीन में रहता था। परिवार में पिता निजाम अहमद, मां और दो भाई है। आजाद के खिलाफ पहले से पांच मामले दर्ज थे। तीनों नाबालिग भी निजामुद्दीन के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें