केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को 22 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें शादीपुर में सर्वाधिक एक्यूआई 470 दर्ज किया गया। वजीरपुर में 454, जहांगीरपुरी में 453, रोहिणी में 450, मुंडका में 451 व नेहरू नगर में 449 एक्यूआई दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी है। साथ ही, 12 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें मंदिर मार्ग में सर्वाधिक 400 एक्यूआई रहा। जेएलएन में 396, नॉर्थ कैंपस में 386, पूसा व सोनिया विहार में 384, सीरीफोर्ट में 381 व मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 380 सूचकांक दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी है।
एनसीआर में गुरुग्राम की हवा रही सबसे कम प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 304 रहा, जो बेहद खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 376, नोएडा में 368, गाजियाबाद में 360 व फरीदाबाद में 327 एक्यूआई दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया
राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री व अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। सुबह कोहरे की मोटी चादर देखने को मिलेगी। प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से राजधानी में ठिठुरन बढ़ रही है। सोमवार को औसत न्यूनतम तापमान 8 डिग्री व अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय धूप कम खिल रही है और सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है।
मुंगेशपुर का इलाका रहा सबसे ठंडा
मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड में 7.4, आया नगर में 8.4 व पूसा में 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पीतमपुरा में 25.7, लोधी रोड में 25.1, पूसा में 24.8, रिज में 24.3 व आया नगर में 24.2 अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।