फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी

Tue, 08 Apr 2014 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों को लेकर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। अंतर्राज्यीय सीमाओं पर पुलिस नाकाबंदी कर सघन जांच कर रही है। वाहनों की जांच के अलावा कागज भी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


राजस्थान समेत मेवात और आसपास के पड़ोसी जिलों से राज्यों से अवैध शराब और हथियारों की सप्लाई को रोकने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए है।

गुड़गांव जिले की 20 सीमाओं को सील कर दिया गया है। साथ ही सघन जांच पड़ताल की जा रही है। नाकों पर इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को तैनात किया गया है। संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर समेत राजस्थान की सीमा पर सघन जांच की गई। इसके अलावा पुलिस पेट्रोलिंग के लिए 33 टीमों को शहर की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अतिसंवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर डीसीपी और एसीपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल के अनुसार अगले दो दिनों तक अंतरराज्यीय सीमाओं पर सघन जांच पड़ताल की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें