फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: द्वारका में कुख्यात गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो पिस्टल और सात कारतूस बरामद

Thu, 29 Sep 2022 12:35 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

द्वारका के पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्द्धन ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही थी तभी सूत्रों ने सूचना दी कि तीन लोग कोई अपराध करने की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने तीन बदमाश गिरफ्तार किए - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के द्वारका में गुरुवार सुबह पुलिस ने कुख्यात गिरोहों के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


द्वारका के पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्द्धन ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही थी तभी सूत्रों ने सूचना दी कि तीन लोग कोई अपराध करने की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो तीन संदिग्ध मिले। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से दो अवैध पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपी कुख्यात गिरोहों से संबद्ध हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा उन्हें गुरुवार को ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें