फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर सप्लायर को लूटकर भाग रहे थे, तीन विदेशी धरे

Sun, 10 May 2020 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
पीड़ित सतीश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गैस सिलिंडर सप्लायर सतीश पाठक की बहादुरी के चलते एक महिला समेत तीन ईरानी नागरिक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इन्होंने भारतीय मुद्रा दिखाने के बहाने सतीश से 11180 रुपये लूट लिए और कार से भागने लगे, लेकिन सतीश उनकी कार की खिड़की से लटक गया। 

विज्ञापन


आरोपी 50 मीटर तक उसे घसीटते ले गए थे। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई रकम बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान रेशमा अहमदी, हामिद अहमदी और मो. शम्साहाबाद के रूप में हुई।

दक्षिणी जिला डीसीपी अतुल ठाकुर के अनुसार, सतीश 8 मई को दोपहर ढाई बजे चिराग दिल्ली गांव में गैस सिलिंडर सप्लाई करने जा रहा था। स्वामी नगर के पास एक कार उसके पास आकर रुकी। कार में आगे एक महिला बैठी हुई थी। 
विज्ञापन


महिला ने सिलिंडर का दाम पूछा और सतीश से कहा कि उन्हें हिंदी नहीं आती, वह भारतीय मुद्रा दिखाए। सतीश जेब से पैसे निकालकर जब उन्हें दिखाने लगा, तो कार से उतरे एक व्यक्ति ने उससे पैसे लूट लिए। 

आरोपी भागने लगे तो सतीश उनकी कार की खिड़की से लटक गया। यह देखकर कार व स्कूटी सवारों ने ओवरटेक कर आरोपियों की कार का रास्ता रोक लिया और पुलिस को सूचना दे दी। हौजखास थाने में तैनात एसआई महिपाल सिंह तुरंत मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें