‘मौकापरस्त पार्टी को सिखाएं सबक’
सपा प्रत्याशी काजल शर्मा के समर्थन में छलेरा सेक्टर-44 में जनसभा आयोजित हुई। इसमें कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा ने हमेशा धर्म संप्रदाय की राजनीति कर समाज में जहर घोलने का काम किया है। ऐसी मौकापरस्त पार्टी को चुनाव में सबक सिखाएं।
इस दौरान चुनाव प्रभारी नारद राय, मदन चौहान, गुड्डू पंडित, फकीर चंद नागर और अनिल यादव उपस्थित रहे। वहीं, सेक्टर-52 स्थित सपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सीपीआईएम के सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने सपा को समर्थन देने का ऐलान किया।
उधर, सपा व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुलाश राय सिंघल के नेतृत्व में शुक्रवार को सेक्टर-9 में व्यापारियों के साथ बैठक हुई। इससे व्यापारियों से सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की गई। इस दौरान नरेंद्र कुमार, आरएस गौर, महेंद्र खंडेलवाल मौजूद रहे।
प्रदेश मंत्री ने मांगा समर्थन
प्रदेश मंत्री राम सकल गुर्जर ने सपा प्रत्याशी काजल शर्मा के पक्ष में जलपुरा, हलदौनी, अलीवर्दीपुर, भूड़, सलारपुर, बरौला, आगाहपुर में जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से सपा को वोट करने की अपील की ताकि नोएडा का बेहतर विकास किया जा सके। इस अवसर पर नरेंद्र भाटी, राजकुमार भाटी, ईश्वर प्रधान, सुरेंद्र प्रधान, राघवेंद्र दुबे, सूबे यादव, ओमपाल राणा उपस्थित रहे।
दिनभर झुग्गियों और गांवों के चक्कर काट रहे नेता
भाजपा प्रत्याशी विमला बाथम ने गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा के साथ मिलकर शुक्रवार को घर-घर जाकर वोट मांगे। उन्होंने सेक्टर-14, 15 और नयाबांस में जनसंपर्क किया। वहीं, हिंदु युवा वाहिनी ने पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर के साथ रायपुर और बख्तावरपुर में वोट मांगे।
दूसरी टोली ने भंगेल, याकूतपुर, हिंडन विहार और गढ़ी चौखंडी में प्रचार किया। इस अवसर पर हरिश्चंद्र भाटी, चंदगीराम यादव, देवेंद्र यादव, चमन अवाना, सुशील शर्मा, अमित त्यागी उपस्थित रहे।
झुग्गियों में किया जनसंपर्क
कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र अवाना के पक्ष में प्रचार करने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद पहुंचे। खुर्शीद ने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी को वोट करने की अपील की। सेक्टर-9 स्थित झुग्गी झोपड़ियों में उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाएगी।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग हिंदू-मुस्लिम एकता को तोड़ना चाहते हैं। हमारा कर्तव्य है कि ऐसे लोगों के मंसूबों को कामयाब न होने दें। इस अवसर पर कांग्रेस नोएडा महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, नूर कुंवर मोहम्मद, लियाकत चौधरी, सतेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र अवाना ने सेक्टर-8 की झुग्गी झोपड़ियों के अलावा होशियारपुर और सोरखा गांव का दौरा किया। जनसंपर्क के दौरान उन्हें फूलों से तोला गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, ओमवीर यादव, पवन शर्मा, त्रिलोक, ओमप्रकाश, राजेंद्र, चरण सिंह, मांगेराम, उदयपाल उपस्थित रहे।