इनमें कोविड का कौन सा वेरिएंट सक्रिय है इसके लिए जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट का इंतजार है। एहतियातन संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच भी कराई गई है।
दो साल बाद गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोरोना ने फिर दस्तक दी है। इन शहरों में तीन मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिन्हें लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इनमें कोविड का कौन सा वेरिएंट सक्रिय है इसके लिए जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट का इंतजार है। एहतियातन संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच भी कराई गई है।
विज्ञापन
गुरुग्राम में एक महिला और एक बुजुर्ग में कोरोना के लक्षण मिले हैं। दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सेक्टर-51 की महिला मुंबई से लौटने पर बीमार हुईं हैं, जबकि बुजुर्ग की ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। फरीदाबाद में एक सिक्योरिटी गार्ड के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।