फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : एनआईए ने खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का एक और आतंकी किया गिरफ्तार, अमृतसर मंदिर हमले में थी तलाश

Fri, 23 May 2025 06:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

उसकी पहचान भगवंत सिंह उर्फ मन्ना भाटी के रूप हुई है। उसे अमृतसर के अकालगढ़ गांव से पकड़ा गया है। इस साल मार्च में अमृतसर के ठाकुर द्वार सनातन मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले में एनआईए को भगवंत की तलाश थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के दो आतंकियों के एक करीबी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान भगवंत सिंह उर्फ मन्ना भाटी के रूप हुई है। उसे अमृतसर के अकालगढ़ गांव से पकड़ा गया है। 

विज्ञापन


इस साल मार्च में अमृतसर के ठाकुर द्वार सनातन मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले में एनआईए को भगवंत की तलाश थी। वह मंदिर पर हमले के बाद से फरार था। ग्रेनेड हमले के सिलसिले अब तक चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। गुरसिदक सिंह और विशाल ने ठाकुर द्वार मंदिर पर ग्रेनेड फेंका था। हमले के बाद मुठभेड़ में गुरसिदक मारा गया था, जबकि विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें