फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बेटे को जान से मारने की धमकी दे बिल्डर से मांगी मोटी रकम, मुख्य आरोपी को भीड़ ने दबोचा

Thu, 22 Feb 2024 06:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश हथियारों से लैस होकर पीड़ित मुकेश गोस्वामी के घर पहुंच गए। मारपीट करने के बाद उस पर पिस्टल तान दी। पीड़ित ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने मुख्य आरोपी प्रिस शर्मा (31) को दबोच लिया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीटीबी एंक्लेव इलाके में लोकल बदमाश बेटे को आजाद घूमने के बदले बिल्डर से मोटी रकम मांगने लगे। पीड़ित ने मना किया तो आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश हथियारों से लैस होकर पीड़ित मुकेश गोस्वामी के घर पहुंच गए। मारपीट करने के बाद उस पर पिस्टल तान दी। पीड़ित ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


लोगों ने मुख्य आरोपी प्रिस शर्मा (31) को दबोच लिया। इसकी जमकर पिटाई की गई। बाकी आरोपी पिस्टल समेत मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। मामले की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रिंस को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके पास से दो कारतूस बरामद हुए।

बाद में पुरानी सीमापुरी निवासी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इससे पूछताछ कर इसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है। आरोपी पीड़ित के 17 वर्षीय लड़के पर दबाव बनाकर रुपयों की डिमांड कर रहा था। रुपये न देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित मुकेश गोस्वामी परिवार के साथ डीडीए जनता फ्लैट जीटीबी एंक्लेव में रहते हैं। इनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और दो बेटे हैं। पेशे से मुकेश बिल्डर हैं। इनका चौथे नंबर का 17 वर्षीय बेटा 12वीं कक्षा का छात्र है। आरोप है कि एरिया में रहने वाले कुछ लोकल बदमाश बेटे को जान से मारने की धमकी देकर उससे रकम वसूल रहे थे।

कभी पांच हजार तो कभी सात हजार रुपये ले लिए जा रहे थे। पीड़ित छात्र ने कभी इसके बारे में अपने माता-पिता को नहीं बताया। पिछले चंद दिनों से मोटी रकम की डिमांड की जा रही थी। आरोपियों ने बेटे से कहा था कि वह पिता मुकेश से बात करे और मोटी रकम देने के लिए कहे। बुधवार दोपहर को आरोपी मुकेश के घर पहुंच गए।

आरोपियों ने रास्ते में मुकेश को रोक लिया और मारपीट कर रुपयों की डिमांड करने लगे। एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी दी। बाद में मुकेश किसी तरह खुद को छुड़ाकर चिल्लाते हुए भागे। आरोपी प्रिंस को मौके पर दबोच लिया गया। बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस प्रिंस से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें