फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, कौशांबी थाने में एफआईआर दर्ज

Sat, 26 Dec 2020 09:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को शनिवार शाम करीब पांच बजे जान से मारने की धमकी मिली। यह धमकी उनके मोबाइल पर कॉल कर दी गई। उनके सहायक ने फोन नंबर के आधार पर कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। 

विज्ञापन


कौशांबी पुलिस को दी तहरीर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के सहायक अर्जुन बालियान ने बताया कि शनिवार शाम को वह यूपी गेट पर आंदोलन कर रहे किसानों के बीच थे। इसी दौरान उनके नंबर पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह तरह-तरह की बयानबाजी कर बड़े लीडर बन गए हैं। 

आरोप है कि कॉल करने वाले ने अपना नाम नहीं बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। अर्जुन ने बताया कि पुलिस से नंबर की जानकारी जुटाकर आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने और राकेश टिकैत की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें