फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया गेट पर बनाया गया मॉर्डन बीट बूथ, पानी, आग, तोड़फोड़ और सर्दी व गर्मी से सुरक्षित रहेंगे पुलिसकर्मी

Sat, 26 Dec 2020 09:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मॉर्डन पुलिस बीट बूथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

इंडिया गेट पर शनिवार सुबह सौर ऊर्जा से संचालित मॉर्डन बीट बूथ का उद्घाटन स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर सतीश गोलचा ने किया। कई खूबियों से लैस बीट बूथ पर आग, पानी, तोड़फोड़ और धूल का कोई असर नहीं होगा। बूथ की छत पर सूचनाएं देने के लिए सौर ऊर्जा से संचालित एक वाईफाई एलईडी पैनल लगाया गया है जो 10 घंटे तक चल सकता है। कार्यक्रम के दौरान स्पेशल सीपी रॉबिन हिब्बू, संयुक्त आयुक्त जसपाल सिंह और नई दिल्ली पुलिस उपायुक्त ईश सिंघल भी मौजूद थे।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त प्रवक्ता अनिल मित्तल ने बताया कि मॉर्डन बीट बूथ इंडिया गेट पर सी-हेक्सागन में बनाया गया है। बूथ को इस तरह से तैयार किया गया है कि उस पर किसी भी मौसम का कोई असर नहीं होगा। सर्दी और गर्मी से पुलिसकर्मी सुरक्षित रहेंगे। बूथ के अंदर खिसकने वाली अलमारियां लगाने के अलावा यहां आम लोगों को सूचनाएं देने के लिए पीए सिस्टम भी लगाया गया है। बूथ के अंदर फर्स्ट-एड की सुविधा भी मौजूद है। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बूथ को बनाने का मकसद यहां आए लोगों को सुविधा पहुंचाना है। यहां आए लोगों को यदि कोई समस्या होती है तो वह पुलिस बूथ पर मौजूद जवानों से संपर्क कर मदद भी ले सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि अपने जवानों को बेहतर माहौल देने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए ऐसे और बूथों को निर्माण जल्द ही किया जाएगा। इसके लिए तैयारी चल रही है। किन-किन जगहों पर मॉर्डन बीट बूथ लगाए जाएंगे, उन जगहों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें