फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से धुला प्रदूषण: दिल्ली वालों ने ली साल की सबसे साफ 'सांसें', NCR में गाजियाबाद की वायु सबसे बेहतर

Thu, 01 Feb 2024 10:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुक्रवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चल सकती है। 
विज्ञापन
दिल्ली में इस साल की सबसे साफ वायु गुणवत्ता दर्ज हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में दो दिन से हो रही बारिश व तेज हवा के कारण गुरुवार को प्रदूषण का स्तर गिर गया। लोगों ने इस साल की सबसे साफ आबोहवा में सांस ली। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 177 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी है। इसमें मंगलवार के मुकाबले 215 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही बारिश के साथ बादल छाए रहे। दिन के समय हल्की धूप खिली। चार इलाकों में संतोषजनक और 24 इलाकों में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में रहा। चार इलाकों में हवा खराब रही। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिनों तक हवा मध्यम श्रेणी में बनी रह सकती है।

विज्ञापन
Trending Videos

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, गुरुवार को औसत 12 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चली। शुक्रवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चल सकती है। इस दौरान गति दस से 15 किमी रहने के आसार हैं। रविवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति आठ से 12 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।
 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक चार इलाकों में हवा संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें पटपड़गंज की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 64 रहा। दिलशाद गार्डन में 80, लोधी रोड़ में 83 व मथुरा रोड़ में 99 एक्यूआई रहा। वहीं, चार इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही। आईटीओ में 296, जहांगीरपुरी में 234, वजीरपुर में 217 व न्यू मोती बाग में 201 रहा।
विज्ञापन

गाजियाबाद सबसे कम प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गाजियाबाद में सबसे कम 108 एक्यूआई रहा जो मध्यम श्रेणी है। नोएडा में 158, गुरुग्राम में 142 व ग्रेटर नोएडा में 109 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें