फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी मैच के बीच पिच पर कार ले कर पहुंचा ये शख्स

Sat, 04 Nov 2017 09:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
car in the pitch - फोटो : ANI
विज्ञापन
पालम एयरफोर्स ग्राउंड पर सुरक्षा में एक बड़ी चूक देखने को मिली। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच चल रहे रणजी ट्रोफी मैच के बीच एक शख्स कार ले कर पिच के बीचों बीच पहुंच गया। यह देख सुरक्षा अधिकारी और खिलाड़ी दंग रह गए। यह घटना 4:40 बजे के आसपास की ही है। 5 बजे मैच बंद होने वाला था।
विज्ञापन


ठीक उसी समय एक वैगन आर कार जो सिल्वर ग्रे रंग की थी मैदान में घुसती दिखाई दी। उस वक्त उत्तर प्रदेश की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही थी। बता दें कि शख्स का नाम गिरीश शर्मा है, प्रत्यक्षदर्शी की मानें तो गिरीश अपनी कार 22 यार्ड पिच तक ले जाना चाहता था।

दरअसल, एयरफोर्स ग्राउंड के मेन गेट की एंट्री सुरक्षा जांच के बाद ही होती है लेकिन जिस समय कार ने पिच पर प्रवेश किया उस समय सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें