फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से शुरू होगा बस स्टैंड वाले प्रीपेड ऑटो बूथ

Sat, 12 Apr 2014 07:27 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावों के बाद एक बार फिर पुलिस ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ाने की कवायद शुरु कर दी है।
विज्ञापन


शहर में बतौर पायलट प्रोजेक्ट शुरु किए गए प्रीपेड ऑटो बूथ की कड़ी में सोमवार से गुड़गांव पुलिस बस स्टैंड पर तीसरा ऑटो प्रीपेड बूथ शुरु किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है जिसमें सोमवार को इसे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।

चुनाव के व्यस्त शेड्यूल से निपटने के बाद पुलिस प्रशासन फिर से शहर की व्यवस्था सुधारने में लग गया है। जिसमें शहर में प्रीपेड ऑटो बूथ के रुप में ऑटोचालकों पर किराये की लगाम कसने की हो रही तैयारी में शहर में तीसरा बूथ भी सोमवार से शुरु किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़े: जहां था प्रतिबंध, वहां की भी जमीन बेच दी

जिला प्रशासन की तरफ से बनाई गई कमेटी किराया निर्धारित कर रही है। पुलिस कमिश्नर आलोक मित्तल ने बताया कि सोमवार को इसे यात्रियों के लिए शुरु कर दिया जाएगा। उनके मुताबिक शहर में तीसरा प्रीपेड ऑटो बूथ शुरु होने के बाद यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

इसके अलावा इफ्को चौक पर शुरु होने वाले चौथे प्रीपेड ऑटो बूथ को लेकर भी तैयारियों अंतिम चरण में चल रही है जिसमें एक हफ्ते में शुरु की जाने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: छिन सकते हैं आपके फार्म हाउस!

जिला प्रशासन के सहयोग से शहर में हुडा सिटी सेंटर और रेलवे स्टेशन पर शुरु किए गए प्रीपेड ऑटो बूथ के बाद यात्रियों को कुछ दिनों तक ऑटोचालकों की मनमानी से राहत मिली थी।

हालांकि पुलिस की ढिलाई के चलते फिर से स्थिति वैसी ही बन आई है। ऐसे में नए ऑटो बूथ के बाद ऑटोचालक इसे कितना व्यावहारिक बनाते है यह आने वाले समय में पता चलेगा।
विज्ञापन


पार्किंग के लिए होगी परेशानी
बस स्टैंड के मुख्य गेट पर जहां प्रीपेड ऑटो बूथ बनाया गया है वहां पर ऑटो पार्किंग के लिए जगह नहीं होने से पार्किंग की परेशानी खड़ी हो सकती है। इस बारें में रोडवेज के अधिकारी भी ट्रैफिक इस बारें में पुलिस प्रशासन को जानकारी दे चुके है। हालांकि इसे लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती तौर पर इसे जांचने के बाद इसका समाधान निकाल दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें