फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को नहीं आएगी बिजली

Sat, 12 Apr 2014 07:12 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में रविवार का दिन शहर के कुछ इलाके के लोगों के लिए ठीक नहीं गुजरने वाला है।
विज्ञापन


शिवपुरी सहित करीब पांच 11 केवी फीडर सुबह से शाम छह बजे तक बंद रहेंगे। इसके काण बिजली आपूर्ति नहीं होगी। इसका कारण पुरानी केबल बदलकर नई केबल डालना बताया गया है।
विज्ञापन


गर्मी शबाब पर आने से पहले बिजली विभाग पुरानी केबल बदलने पर लगा है। चुनाव के दौरान यह काम ठप हो गया था।

चुनाव कार्य पूरा होते ही इस रविवार से फिर इसकी शुरुआत कर दी गई है। रविवार को सुबह 10 बजे से आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।

शिवपुरी के अलावा 11 केवी सेक्टर 9, जिमखाना फीडर, ज्योति पार्क फीडर आदि भी बंद रहेगा। यह सारे फीडर सेक्टर 9 के 66 केवी पॉवर हाऊस से संचित होते हैं। इसके बंद होने से शहर का पुराना हिस्सा विशेष तौर से प्रभावित होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें