फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: सेक्टर-70 तीसरे विशाल जागरण व भंडारे का आयोजन, मां के भजनों पर झूमे भक्त

Sun, 13 Oct 2024 08:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा सेक्टर-70 में तीसरे विशाल जागरण व भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान कजरारे तेरे मौटे मौटे नैन... और राधा की दीवानी..गीतों पर दर्शक जमकर झूमे।
विज्ञापन
मां के भजनों पर झूमे भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-70 में तीसरे विशाल जागरण व भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान कजरारे तेरे मौटे मौटे नैन... और राधा की दीवानी..गीतों पर दर्शक जमकर झूमे। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित चौहान व उनकी टीम ने मां भगवती के जागरण में भजन मंडली द्वारा मां भगवती का गुणगान किया गया। जागरण में मुख्य अतिथि फोनरवा अध्यक्ष  योगेंद्र शर्मा, पुलिस अधिकारी राजकुमार चौधरी, उपाध्यक्ष भाजपा धर्मेंद्र चौहान व अध्यक्ष क्षत्रिय समाज प्रेम चौहान शामिल हुए। 

विज्ञापन


अध्यक्ष अमित चौहान ने सभी आरडब्ल्यूए पदाधिकारी व सेक्टर वासियों के साथ मिलकर मुख्य अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। जागरण में सेक्टर की महिलाओं ने डांडिया प्रोग्राम में धूम मचाई। इस दौरान  प्रमोद यादव महासचिव, बब्बन सिंह व गौरव भाटी नंबरदार उपाध्यक्ष, सतीश कंचन कोषाध्यक्ष,  मनोज शर्मा सचिव, जंटर सिंह व सुनील यादव अध्यक्ष, लोकपाल यादव व अनिल यादव महासचिव, तथा सेक्टरवासी संदीप गर्ग, अनिल शर्मा, प्रशांत त्यागी, मुन्नालाल सिंह, जितेंद्र कुमार, महेश यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें