बदमाशों ने सेक्टर-12 स्थितश्रीसिद्धपीठ कलरिया बाबा मंदिर में बुधवार देर रात डकैती डालने का प्रयास किया। बृहस्पतिवार को पुजारी ने सेक्टर-24 थाने में शिकायत की है। बुधवार रात को मंदिर के पुजारी शिवप्रसाद मंदिर के एक कमरे में सो रहे थे।
करीब 1 बजे उन्हें दरवाजा पीटने की आवाज सुनाई दी। पुजारी ने देखा कि बाहर एक शख्स भूत के कपड़े पहनकर खड़ा था। उसने कहा कि वह भूत है। मंदिर का दरवाजा खोलो। यह सुनकर पुजारी डर गए और उन्होंने शोर मचा दिया।
इस पर आसपास के लोग घर से बाहर निकल आए, जिन्हें देखकर डकैत भाग गए। पंडित शिवप्रसाद ने बताया कि मंदिर में माता की मूर्ति पर चांदी का छत्र चढ़ा हुआ है।
इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। पांच बदमाश मंदिर में डकैती डालने के इरादे से आए थे। सेक्टर-24 पुलिस मामले की जांच कर रही है।