फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के दिल्ली स्थित कार्यालय से सेवानिवृत गुरप्रीत सिंह शालीमार गार्डन में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि देर रात में एक चोर पाइप के सहारे दूसरी मंजिल पर चढ़कर उनके फ्लैट में घुस गया। वह अलमारी से गहने और नगदी चोरी कर रहा था, लेकिन आवाज सुनकर वह जाग गए।
चोर को पकड़ने के दौरान उसने उनकी उंगली दांत से चबा ली। उंगुली का ऊपरी हिस्सा अलग होने के बाद हाथ से खून निकलने लगा। इससे पहले चोर ने उनके हाथ पर चाकू मारा था। इसके बाद शालीमार गार्डन थाना पुलिस को सूचना देकर चोर को हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एसीपी शालीमार गार्डन का कहना है कि पूछताछ में चोर से अन्य घटनाओं का पता किया जा रहा है।