मतदान को बढ़ावा देने के लिए तीनों विधानसभाओं में कुछ निजी संस्थाओं के सहयोग से प्रशासन ने जिले में आठ मतदान केंद्रों को मॉडल बूथ बनाया है।
इन केंद्रों पर दिव्यांग और बुजुर्ग से लेकर महिला मतदाता सभी की सेवा की जाएगी और चाय-कॉफी तथा बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
नोएडा में सेक्टर-62 स्थित एमएफ अकादमी, सेक्टर-12 और मोरना के प्राइमरी स्कूल को मॉडल बूथ बनाया गया है। दादरी विधानसभा में नॉलेज पार्क के शारदा विश्वविद्यालय, एनटीपीसी और बिसाहड़ा गांव के मतदान केंद्र को आदर्श मतदेय स्थल बनाया गया है।