फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आज डीडीसीए लीग में होंगे कई रोमांचक मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



नई दिल्ली। दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) लीग 2025-26 के अंतर्गत सोमवार को राजधानी के विभिन्न मैदानों पर कई महत्वपूर्ण और रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। लीग के इस चरण में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को अपना प्रदर्शन दिखाने का शानदार मौका मिलेगा।

आज के प्रमुख मुकाबलों में यंग क्रिकेटर्स और सरो जिनी नगर जिमखाना की भिड़ंत चतर सिंह ग्राउंड (एसई-2) पर होगी। वहीं दिल्ली जिमखाना का सामना क्रांति स्टार सीसी से चतर सिंह-2 (एसई-3) मैदान पर किया जाएगा। टेडको सीसी बनाम कृष्णा नगर कोल्ट्स का मुकाबला सिटी जिमखाना (ई-2) में खेला जाएगा, जबकि यॉर्क्स सीसी और मद्रास सीसी की टीमें टैलेंट सीए (पी-1) पर आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन


अन्य मुकाबलों में एस्सेक्स फार्म्स बनाम किशन गंज जिमखाना (हरियाणा सीए, पी-3), एसबी यूथ बनाम यंगस्टर सीसी (एस्सेक्स फार्म्स, एसई-3), हर्षा स्पोर्ट्स बनाम रंग बाग सीसी (एमसीजी-1, ई-1), अल्पाइन सीसी बनाम इंडो सीसी (ओम क्रिकेट ग्राउंड, ई-1) और पायनियर सीसी बनाम एलबी शास्त्री सीसी (एसएस सीए, पी-2) जैसे मुकाबले दर्शकों को रोमांच से भर देंगे।
विज्ञापन



इसके अलावा दिल्ली ब्लूज सीसी, गुश सीसी, यूनाइटेड इंडिया सीसी, जात हीरोज सीसी, ब्राइट सीसी, मोहन मीकिंस और रहमान सीसी जैसी टीमें भी आज मैदान में उतरेंगी। सभी मुकाबले युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें