नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के तत्वावधान में न्याय महापंचायत का आयोजन किया गया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की निष्पक्ष न्याय की मांग की। आयोजक कुंवर अवनीश सिंह ने कहा कि यह आंदोलन न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता और संविधान की रक्षा के लिए है। अवनीश ने अदालतों व मीडिया को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अदालत सबूतों के आधार पर फैसला दे। मीडिया ट्रॉयल बंद होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन संसद और सुप्रीम कोर्ट तक किया जाएगा।