फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकिता हत्याकांडः दो साल से नहीं था तौसीफ का कोई संपर्क, अचानक आया और मार दी गोली

Fri, 30 Oct 2020 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा कैलाश गठवाल, फरीदाबाद

सार

  • दो साल से बदले की आग में जल रहा था तौसीफ
  • निकिता से शादी करके लेना चाहता था बेइज्जती का बदला 
  • रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ में तौसीफ ने उगले राज
विज्ञापन
1 of 5
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला
बीकॉम ऑनर्स अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता की हत्या मामले में मुख्य आरोपी तौसीफ की गुरुवार को पुलिस रिमांड पूरी हो गई। पुलिस ने आरोपी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय में पेशी की। पुलिस ने तौसीफ के रिमांड की अवधि एक दिन बढ़ाने की मांग की, लेकिन न्यायालय ने सुनवाई के बाद उसे जेल भेज दिया। दो दिन की पुलिस रिमांड में तौसीफ ने कई खुलासे किए हैं और ये भी बताया कि बीते दो साल से वह निकिता से दूर जरूर था, वह उससे मिला भी नहीं था लेकिन उसके दिल में बेइज्जती की आग जलती रही थी, आगे पढ़ें पूरी खबर.....
विज्ञापन

2 of 5
परिवार से मिलने पहुंची हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इस हत्याकांड के लिए तौसीफ को तमंचा उपलब्ध कराने वाले अजरुद्दीन को भी बुधवार देर रात नूंह से धर दबोचा। गुरुवार को उसे भी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी तौसीफ ने पुलिस रिमांड के दौरान कई राज उगले हैं। उसने पुलिस को बताया कि पिछले दो साल से उसका निकिता के साथ कोई संपर्क नहीं था। साल 2018 में अपहरण कांड के बाद से निकिता ने उससे दूरियां बना ली थीं।
विज्ञापन

3 of 5
निकिता की मां विलाप करते हुए - फोटो : अमर उजाला
उसने काफी कोशिश की उसका मोबाइल नंबर तलाशने की, लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में उसने फिजियोथेरेपिस्ट की पढ़ाई शुरू कर दी। इसके बावजूद उसे अपनी और परिवार की बेइज्जती की बात हमेशा दिल में चुभती रहती थी। उसे पता लगा कि निकिता की पढ़ाई पूरी होने वाली है और अब परिवार वाले उसकी शादी कर देंगे।

4 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में तौसीफ ने बताया कि वह चाहता था कि बंदूक के बल पर निकिता का अपहरण करेगा और उससे शादी कर अपनी व परिवार की बेइज्जती का बदला लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को एसआईटी (विशेष जांच दल) ने आरोपी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए न्यायालय में पेशी कराई। गांव रिवासन नूंह निवासी रेहान की रिमांड शुक्रवार को पूरी होगी। तौसीफ के साथ ही उसे हथियार मुहैया कराने वाला अजरुद्दीन भी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें