फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड से एक दिन पहले स्कूल में हुई थी तकरार

Mon, 01 Feb 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय तैराक सायरा की सुसाइड मिस्ट्री तो नहीं सुलझ पाई है, मगर पुलिस की छानबीन में जो बात छनकर आई वह यह है कि सुसाइड करने से एक दिन पहले सायरा की स्कूल में तकरार हुई थी। किससे और क्यों तकरार हुई थी, यह उसके फ्रेंड्स जानते हैं। यह तकरार भी सुसाइड की वजह हो सकती है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, सायरा के पिता जयदीप सिंह का भी कहना है कि वह सायरा के फ्रेंड्स से बात करेंगे, हो सकता है फ्रेंड्स कुछ जानते हों। पुलिस ने भी उन्हें पूरा सहयोग करने का वादा किया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि सायरा के परिजनों ने लिखित में जांच की मांग उनसे नहीं की है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि राष्ट्रीय तैराक सायरा आरकेपुरम में परिवार के  साथ रहती थीं। 24 जनवरी की रात करीब डेढ़ बजे सायरा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें