फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोयला बायोगैस प्लांट में जुलाई में हो जाना चाहिए तैयार : महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन
नजफगढ़ जोन स्थित निर्माणाधीन गोयला बायोगैस संयंत्र के निरीक्षण में मेयर प्रवेश वाही ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महापौर प्रवेश वाही ने मंगलवार को नजफगढ़ जोन स्थित निर्माणाधीन गोयला बायोगैस संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को परियोजना का काम तय समय सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्लांट की स्थापना और संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

महापौर ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित एजेंसियों से तालमेल बनाकर लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलाई माह तक गोयला प्लांट हर हाल में तैयार कर जनता को समर्पित किया जाए। महापौर ने कहा कि यह परियोजना केवल बायोगैस उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे नजफगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था मजबूत होगी और यमुना नदी में गंदगी जाने पर भी रोक लगेगी। उन्होंने बताया कि नंगली और गोयला क्षेत्र में करीब 1,500 डेयरियां संचालित हैं, जहां से प्रतिदिन भारी मात्रा में पशु गोबर निकलता है। अभी यह गोबर नालियों के जरिए नजफगढ़ ड्रेन और फिर यमुना में पहुंचता है, जिससे प्रदूषण बढ़ता है। उन्होंने कहा कि गोयला बायोगैस प्लांट शुरू होने के बाद प्रतिदिन 200 टन पशु गोबर का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा सकेगा। इससे पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन और स्थानीय स्वच्छता व्यवस्था को बड़ा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें