कंपनी के संस्थापक दीपेंद्र गोयल ने ट्वीट किया, हमें भारत के विचार और अपने शानदार उपभोक्ताओं व भागीदारों की विविधता पर गर्व है। अपने मूल्यों के कारण यदि हमारे कारोबार को कुछ नुकसान होता है तो हमें इसका कोई अफसोस नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, गोयल ने अपनी टीम को नस्लीय या धार्मिक भेदभाव के आधार पर ग्राहक, साझेदार और कर्मचारियों की मांग के आगे नहीं झुकने को कहा है।
उमर, कुरैशी ने किया कंपनी का समर्थन
‘सम्मान, मुझे आपका एप पसंद है। धन्यवाद जो आप लोगों ने इस एप का संचालन करने वाली कंपनी को पसंद करने का कारण दिया।’
- उमर अब्दुल्ला, पूर्व सीएम, जम्मू-कश्मीर
‘सलाम दीपेंद्र गोयल। आप भारत की वास्तविक तस्वीर हैं। हमें आपके ऊपर गर्व है।’
- एस वाई कुरैशी, पूर्व चुनाव आयुक्त
सोशल मीडिया पर नाराजगी
शुक्ला के रवैये को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने आपत्ति जताई। एक यूजर ने लिखा, क्या वह आश्वस्त हैं कि जिस व्यक्ति ने खाना बनाया है, वह हिंदू है। वहीं अन्य यूजर ने लिखा शुक्ला का वाहन ‘मुस्लिम ईंधन’ पर चलता है क्योंकि भारत ज्यादातर तेल खाड़ी देशों से खरीदता है।