फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पुलिस ने नहीं की चोरी की रिपोर्ट दर्ज तो सीएम से लगाई गुहार 

Mon, 04 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सराय ख्वाजा गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस पर उसके घर में हुई  चोरी की रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। यह हाल तब है जबकि डीजीपी डॉ. केपी सिंह शनिवार को ही पुलिस अफसरों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए हर घटना की एफआईआर दर्ज करने को कहकर गए हैं। 
विज्ञापन


गांव निवासी  महिपाल  यादव ने सीएम को भेजी शिकायत में कहा है कि गत 28 जून की रात को चोरों ने उनके घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में रखी आलमारी से सोने चांदी के गहने, मोबाइल फोन और 70 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। 

उन्होंने इस बाबत 100 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना भी दी। इसके बाद थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। क्राइम ब्रांच और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी मौके पर आए और जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


शक के आधार पर पुलिस को कुछ लोगों के नाम भी बताए गए। महिपाल का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। उन्होंने थाना पुलिस की शिकायत पुलिस आयुक्त से भी करने की बात की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें