फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा में उमड़ी रोजेदारों की भीड़, ईद की तैयारी में हुए मशगूल

Sat, 02 Jul 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
अलविदा में उमड़ी रोजेदारों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुकद्दस रमजान के अलविदा यानी अंतिम जुमे को मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदार व अकीदतमंद नमाज अदा करने पहुंचे। भीड़ के आगे मस्जिदों में अलविदा की तैयारियां छोटी पड़ गर्इं। भीड़ के कारण लोगों ने जामा मस्जिद से लगती घरों की छत, सब्जी मार्केट, सरकारी स्कूल और दुकानों के अंदर खड़े होकर नमाज अदा की। नमाज के बाद बृहस्पतिवार को ईद की संभावना को देखते हुए तैयारियों में जुट गए।
विज्ञापन


मस्जिद में बुजुर्गो के अलावा नौजवानों और मासूमों की भी जमात दिखी। मस्जिद के बाहर भी दुकानें सजी रहीं। जुमे की अजान के पहले ही मस्जिदे नमाजियों से भर गया। मजिस्दों में इमामों ने अपनी तकरीर में रमजान की आखिरी जुमे की अहमियत और आखिरी दिनों में शब-ए-बरात की फजीलत के बारे में बताया। लोगों को ईद से पहले फितरा और जकात अदा करने की अपील की गई।

जामा मस्जिद के इमाम जान मोहम्मद ने लोगों को बताया कि जब तक रोजेदार अपना फितरा अदा नहीं करता है, तब तक रोजेदार का रोजा जमीन और आसमान के बीच रहता है। ईदैन की नमाज से पहले हर मुसलमान को फितरा अदा करना वाजिब है। पौने दो किलो अनाज की कीमत पर करीब 35 रुपये फितरा तय होता है।
विज्ञापन


जकात के बारे में बताया कि जकात हर आदमी पर फर्ज नहीं है। जिस आदमी के पास साढ़े सात तोला यानी साढ़े 87 ग्राम सोना या साढ़े 52 तोला चांदी यानी करीब 613 ग्राम चांदी है या इतनी ही कीमत की जायदाद है तो उस पर जकात फर्ज है। प्रति सौ ढाई फीसदी के हिसाब से अपनी जायदाद का जकात निकालना वाजिब है।

भाईचारे की दिखी मिसाल
अलविदा की नमाज में गंगा-जमुनी तहजीब के साथ भाईचारे की मिसाल दिखी। शुक्रवार सुबह तक हाईवे किनारे गैर मुस्लिम आवभगत में लगे थे। हाईवे स्थित ईदगाह पर आने वाले नमाजियों के लिए पानी का भी इंतजाम कराया गया। इसी तरह सदर बाजार में मस्जिद से थोड़ी दूर स्थित दुकानदारों ने अपने दुकानों के अंदर सामान हटाकर नमाज अदा करने के लिए बोरियों की जनमाज दिए।

फेनी, सेवाइयां हुई महंगी
ईद के आमद के एक दिन पहले फेनी और सेवाइयां महंगी हो गई। पिछले दो दिनों में ही फेनी व सेवाइयां की कीमत में पचास फीसदी तक इजाफा हुआ है। बुधवार तक फेनी व सेवाइयां 80-100 रुपये किलो बिक रहा था। अलविदा के दिन दुकानदारों ने 120-140 रुपये किलो कर दिया। दुकानदारों का तर्क है कि ईद ही कमाने का बेहतर मौका होता है।

हाईवे पर गाडिय़ां हुर्इं बाधित
हाईवे स्थित ईदगाह पर नमाज खत्म होने के बाद यातायात व्यवस्था थोड़ी बाधित हुई। कुछ लोग नमाज अदा करने के साथ ही बेतरतीब तरीके से सड़क पार कर जाली लांघते हुए रोड पार करने लगे। जिसके पीछे कई लोग चलने लगे। नतीजतन, जाम की स्थिति पैदा हो गई और काफी देर तक यातायात बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें