फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर के घर लाखों की चोरी

Thu, 13 Mar 2014 02:24 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरूनगर थर्ड में एसबीआई के मैनेजर के घर के ताले तोड़कर चोर हजारों की नगदी, लाखों रुपये कीमत की ज्वेलरी और घरेलू सामान चोरी कर ले गए। वारदात के समय मकान बंद था।
विज्ञापन


मैनेजर की पत्नी रिश्तेदार के यहां गई थी। एक दिन बाद घर पहुंचने पर वारदात का पता चला। चर्चा 25 से 30 लाख चोरी की है। साथ ही ये भी चर्चा है कि शादी के लिए गहने बनवा रखे गए थे। हालांकि देर रात तक तहरीर नहीं दी गई थी।

न ही मैनेजर की पत्नी ने चोरी गए सामान का एमाउंट बताया था। सिहानी गेट पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसएचओ ने बताया कि नेहरूनगर थर्ड में शरद सक्सेना का परिवार रहता है। शरद सहारनपुर स्थित एसबीआई शाखा में मैनेजर हैं। उनके दो बच्चे विदेश में हैं। घर पर पत्नी रहती हैं।
विज्ञापन


मंगलवार शाम पत्नी ममता रिश्तेदार के यहां गई थी। घर पर ताला लगा था। देर रात चोरों ने घर के ताले तोड़कर अलमारी में रखी नगदी, लाखों के सोने-चांदी केबर्तन, ज्वेलरी और एलसीडी सहित घरेलू सामान चोरी कर ले गए।

बुधवार दोपहर ममता के घर लौटने पर वारदात का पता चला। एसएचओ ने बताया कि चोरी कितने का कीमत सामान गया है, यह पता नहीं चल पाया है, क्योंकि देर रात तक तहरीर नहीं आई थी। मैनेजर के सहारनपुर से लौट आने पर ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें