फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को बहला-फुसलाकर ले भागा युवक

Sun, 05 Jul 2015 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसला भगाने का मामला सामने आया है। बड़ी बहन ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर युवती को भगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बादशाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मूलरूप से बिहार निवासी 18 वर्षीय युवती 15 दिन पहले ही बादशाहपुर में रहने वाली अपनी बड़ी बहन के पास आई थी।

बड़ी बहन के मुताबिक शुक्रवार शाम को अचानक उसकी बहन संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। खोजबीन में पता चला कि पड़ोस में रहने वाला प्रिंस नाम का युवक भी गायब है।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने अंदेशा जताया है कि आरोपी युवक उसे शादी की नियत से भगा ले गया। बादशाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोनों का मोबाइल बंद आ रहा है। इस संबंध में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें