फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता ने चुना है, पार्टी ने नहीं : पंकज

Sun, 05 Jul 2015 05:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तिमारपुर से आम आदमी पार्टी विधायक पंकज पुष्कर ने पार्टी से इस्तीफा देने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह क्यों इस्तीफा दें।
विज्ञापन


उन्हें जनता ने चुना है। पार्टी ने उन्हें नहीं चुना है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी में रहकर उसे सही रास्ते पर ले आएंगे। पार्टी फोरम पर बात करने की बात पर उन्होंने कहा कि अब ऐसा फोरम पार्टी में बचा ही नहीं है।

दरअसल, पंकज पुष्कर शुक्रवार को सरकार में तैनात एक पार्टी कार्यकर्ता के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। ट्वीट में कहा गया था कि अगर उन्हें पार्टी का काम ठीक नहीं लग रहा है तो वह पार्टी छोड़कर बिन्नी के साथ खडे़ हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्कर ने पार्टी फोरम पर बात रखने के सवाल पर कहा कि जब-जब किसी ने भी पार्टी फोरम पर अपनी बातें रखने की कोशिश की उसका क्या हुआ यह सब जानते हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद में जो अपनी बात रखते हैं उन्हें बाउंसर से निकलवाया जाता है पिटाई की जाती है। अब पार्टी में सिर्फ एक व्यक्ति की चलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें