गांव कोटा खंडेवला में एक महिला की दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को उसके भाई की शिकायत पर इत्तफाकिया जहर खाने का मामला दर्ज किया है।
कृष्ण ने पुलिस को बताया कि उसकी 24 वर्षीय बहन कविता पत्नी श्रीभगवान दो दिन से बीमार चल रही थी। मंगलवार की रात अंधेरे में दवा की जगह जहरीला पदार्थ खा लेने के बाद हालत बिगड़ गई।
उसे गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, गांव कोटा के 25 वर्षीय युवक विजय पुत्र होराम ने भी दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ खा लिया।
हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।