सर्जिकल स्ट्राइक पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वीडियो संदेश से नाराज आम आदमी पार्टी (आप) की झुग्गी बस्ती सेल के अध्यक्ष उमेश वर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
साथ ही उन्होंने नवगठित पार्टी स्वराज इंडिया में शामिल होने का फैसला किया है। शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव की उपस्थिति में वर्मा अपने समर्थकों संग स्वराज इंडिया की सदस्यता लेंगे।
वर्मा ने बताया कि केजरीवाल ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर सेना का अपमान किया है। यह बेहद शर्मनाक है। केजरीवाल का वीडियो संदेश देखने के बाद आप से पूरी तरह मोहभंग हो गया।