फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मई को हर ओर दिखेगा बैंड बाजा और बारात

Wed, 30 Apr 2014 12:27 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय तृतीया का अबूझ साया दो मई को है। इस दिन शहर में सबसे ज्यादा शादियां होने की संभावना है। दो मई को सड़कों पर शादियों की धूम रहेगी।
विज्ञापन


पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र एक मई को रात्रि 10.00 से लेकर दो मई सुबह 11.17 मिनट तक रहेगा। दो मई को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक राहु काल रहेगा। इसलिए इस समय को छोड़कर पूरे दिन शुभ कार्य के लिए अति उत्तम रहेगा।
विज्ञापन


फार्म हाउस और होटल्स बुकिंग के लिए है मारामारी
2 मई के लिए महीनों पहले से फार्म हाउस की बुकिंग हो चुकी है। एक मैरिज हॉल में दो-तीन शादियां हो रही हैं। फार्म हाउस होटल एंड बैंक्वेट हॉल ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष मदनलाल चड्ढा ने बताया कि 2 मई को अबूझ साये के लिए तीन चार महीने पहले से बुकिंग थी। इसके अलावा मई के महीने में काफी शादियां हैं इसलिए अधिकतर फार्म हाउस और बैंक्वेट हॉल बुक हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें