पिछले कुछ दिनों में राजधानी दिल्ली के बढ़ते तापमान को देखते हुए नेत्ररोग विशेषज्ञों ने एक स्वास्थ्य सलाह जारी की है। जिसमें लोगों से अपील की है कि 30 से ज्यादा दिल्ली का तापमान होने पर कोई भी व्यक्ति नग्न आंखों से बाहर न निकले।
विज्ञापन
आंखों में खुजली हो तो, न मले न खुजलाएं
2 of 6
demo pic
खासतौर पर अगर कोई दोपहिया वाहन चलाता है तो आंखों पर बेहतर गुणवत्ता वाला चश्मा होना चाहिए। ताकि आंखों में जलन महसूस न हो सके।
विज्ञापन
3 of 6
summer season
दिल्ली सरकार के गुरु नानक नेत्र चिकित्सालय के डॉ. सुमित का कहना है कि इनदिनों आंखों में संक्रमण के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। इन मरीजों से पूछताछ में पता चला है कि ज्यादात्तर लोग आंखों पर चश्मा लगाए बगैर धूप में वाहन चलाते हैं।
4 of 6
weather shimla
जिसकी वजह से गर्म हवाएं और उसमें मौजूद प्रदूषित कण धूल के साथ आंखों को नुकसान दे रहे हैं। ऐसे लोगों को काफी हद तक आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
weather shimla
आई 7 निदेशक डॉ. संजय चौधरी का कहना है कि पिछले महीने दक्षिणी दिल्ली इलाके में पांच शिविरों के दौरान 200 से ज्यादा मरीज आंखों में संक्रमण ग्रस्त मिल चुके हैं। इनमें से ज्यादात्तर मरीज कभी कभार ही चश्मा पहनकर वाहन चलाते हैं।
डॉ. चौधरी का कहना है कि घर या ऑफिस पहुंचने के बाद आंखों में खुजली होने पर उन्हें रगडना गलत है। अगर किसी को आंखों में खुजली है तो ठंडे पानी से तीन से चार बार चेहरा धोना चाहिए। अगर इसके कुछ देर बाद भी खुजली रहती है तो तत्काल डॉक्टर से मिलकर सलाह लेनी चाहिए।