प्रोपर्टी, शिक्षा और कृषि सेक्टर जैसे क्षेत्रों में बेहतर परफोर्मेंस के साथ ही डीएमजी एक ग्रोथ और इनोवेटिव आइडिया के साथ काम करने वाली कंपनी है।
प्रधानमंत्री मोदी के महत्तवाकांक्षी प्रोजेक्ट मेक इन इंडिया के पहल के साथ कंपनी का लक्ष्य देश के विकास में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में अहम भूमिका अदा करने का है। मतलब मेक इन इंडिया मुहिम से जुड़कर कंपनी का टारगेट बी2बी इंफॉर्मेशन बिजनेस में देश के विकास में अहम योगदान देने का है।
दरअसल डीएमजीआई इंफॉर्मेशन डेली मेल और जनरल ट्रस्ट पीएलसी (डीएमजीटी) का एक डिवीजन है। कंपनी का नाम लंदन स्टॉक एक्सचेंज के सूची में दर्ज है।
ताजा रिकॉर्ड के मुताबिक मौजूदा समय में कंपनी कई समूहों में मीडिया सेक्टर में निवेश का काम करती है। डीएमजी प्रमुख तेज कपूर देश में फिलहाल डेली मेल की ऑर्गेनिक और नॉनऑर्गनिक ग्रोथ की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
जबकि कंपनी मौजूदा समय में स्काईमेट, आईप्रोफ, इंडिया टुडे ग्रुप (मेल टुडे), मेलऑनलाइन डॉट इन और एडी: टेक इंडिया जैसे ग्रुप्स के साथ काम कर रही है।
जानकारी के मुताबिक आने वाले समय में डीएमजीआई की योजना एजुकेशन, हेल्थकेयर और एग्रीकल्चर सेक्टर में इन्वेस्टमेंट की है। अगर आर्थिक आंकड़ों और बिजनेस की बात की जाए तो इसकी पेरेंट कंपनी डीएमजीटी का बजट 250 मिलियन है।
डीएमजीआई ने 15 मिलियन स्काईमेट, आईप्रोफ और लियसेस फोरास में भी इन्वेस्ट किया है। ऐसे में साफ है कि कंपनी देश के विकास में बड़ा योगदान रखने वाले क्षेत्रों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग कर रही है। जबकि भविष्य में कंपनी का लक्ष्य इस योगदान को विस्तार देने का है।