फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मोदी ग्रुप की दो यूनिटों पर लगाया ताला

Sat, 29 Nov 2014 12:24 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बंद पड़ी मोदी स्टील फैक्ट्री के पूर्व कर्मचारियों ने फैक्ट्री परिसर स्थित दो नई यूनिटों में अपने आश्रितों को नौकरी दिलाने की मांग को लेकर इन यूनिटों पर तालाबंदी कर दी है।
विज्ञापन


उधर, मिल प्रबंधन का कहना है कि कर्मचारियों से वार्ता जारी है। जल्द ही कोई समाधान निकल लिया जाएगा।

बंद पड़ी मोदी स्टील फैक्ट्री के पूर्व कर्मचारियों ने शुक्रवार शाम मोदी स्टील फैक्ट्री परिसर स्थित दो नई यूनिटों जीएस फार्मा ब्यूटर व जीएस न्यूट्रिशन प्राइवेट लिमिटेड पर ताला जड़ दिया।

श्रमिक नेता रविदत्त शर्मा, रमेश वशिष्ठ, इस्लामुद्दीन, तेजपाल व लीलू आदि ने बताया कि नई फैक्ट्री लगाने से पूर्व मोदी स्टील फैक्ट्री के श्रमिक संगठनों और मिल प्रबंधन के बीच 2012 में लिखित समझौता हुआ था।
विज्ञापन


समझौते के तहत नई फैक्ट्रियों में बंद मोदी स्टील फैक्ट्री के कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरियों में प्राथमिकता देने पर सहमति बनी थी।

अब दोनों नई फैक्ट्रियां चालू हो गईं हैं, मगर प्रबंधक बाहर के लोगों को नौकरी पर रख कर श्रमिक यूनियन के साथ हुए समझौते का उल्लंघन कर रहे हैं।

आंदोलनकारी नेता शुक्रवार को इस संबंध में एसडीएम कृष्णा करुणेश से मिले और एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे लोग आंदोलन तेज करेंगे।

एसडीएम ने श्रमिक नेताओं को बताया कि फिलहाल फैक्ट्री प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी विदेश में हैं। वह आठ दिसंबर को लौटेंगे, तब श्रमिक नेताओं की मौजूदगी में उनसे वार्ता की जाएगी।

उधर, मिल के लाइजनिंग ऑफिसर नवाब अली ने बताया कि फिलहाल दोनों फैक्ट्रियां चालू नहीं हुई हैं, मगर समझौते के मुताबिक ही मिल में पूर्व कर्मचारियों के आश्रितों को रखा जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आश्रितों में योग्यता के अनुसार युवक नहीं मिलने के कारण उनके स्थान पर कुछ तकनीकी लोगों को बाहर से रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें