फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजान और मंदिर की घंटियां साथ गूंजना दिल्ली की साझा तहजीब की पहचान: विजेंद्र गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि राजधानी में अजान और मंदिर की घंटियां साथ गूंजना गंगा जमुनी तहजीब की पुरानी पहचान है। ईद पर लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं और मिठाइयां बांटते हैं, वहीं दीपावली पर भी यही आत्मीयता दिखाई देती है।
विज्ञापन

बाड़ा हिंदू राव में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पैगंबर मुहम्मद के जीवन को ईमानदारी, विश्वसनीयता, करुणा, धैर्य और क्षमा का प्रेरणादायी संदेश बताया। उन्होंने कहा, शक्ति की असली परीक्षा दंड देने में नहीं, बल्कि प्रतिशोध लेने की क्षमता होने के बावजूद क्षमा का रास्ता चुनने में है। पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाएं कमजोर और असहाय लोगों के साथ खड़े होने, महिलाओं और बेसहारा लोगों की देखभाल करने तथा भूखों को भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी का संदेश देती हैं। किसी रोते हुए व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना भी मानव सेवा का बड़ा काम है। ईद मिलाद केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि यह देखने का भी समय है कि ये मूल्य हमारे व्यवहार में कितने दिखाई देते हैं। क्रोध, मतभेद और विभाजन के समय समाज को करुणा, संयम और क्षमा के संदेश को आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम में विधायक इमरान हुसैन और ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के मुख्य इमाम डॉ. इमरान उमर अहमद इलियासी समेत कई महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें