फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की लागत से बनेगा धार्मिक स्थल जाने वाला रास्ता

Wed, 06 Jan 2016 05:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के दो पवित्र स्थलों को जोड़ने वाली तिजारा मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़क के दिन अब संवरने वाले हैं। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने मार्ग को नए सिरे से बनाने के लिए 14 लाख रुपये की राशि मंजूर कर टेंडर छोड़ दिया है।
विज्ञापन


जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शहर के दो धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली तिजारा मार्ग की सड़क पिछले कई सालों से क्षतिग्रस्त पड़ी थी।

इसके चलते ऐतिहासिक पांडवकालीन मंदिर और ईदगाह में जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। हालांकि धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली इस सड़क के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत को लेकर शहर के लोगों ने दर्जनों बार मंत्री से लेकर अधिकारियों तक शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

लेकिन अब नगर पालिका ने समस्या पर ध्यान देते हुए मार्ग को अपने अंडर लेकर इसका पुन: निर्माण कराने की योजना बनाई है। योजना के मुताबिक मार्ग को तारकोल से बनाने के लिए इसके लिए 14 लाख रुपये की राशि मंजूर की है।
विज्ञापन


एमई लखमीचंद ने बताया कि शहर के देवीमंदिर से तिजारा रोड तक मार्ग के दोनों और इंटरलोकिंग टाइल्स लगाने का प्रस्ताव है। इसे जल्द ही पूरा करवा दिया जाएगा।

शहर के शिव मंदिर विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष मिठ्ठन लाल शर्मा, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंगला, दिनेश बंसल, सुख सागर, जसमाल पूर्व पार्षद, खुर्शीद अहमद पार्षद आदि ने नपा आभार जताया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें