फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में बिग बॉस की नजर में होंगे गांवों के बूथ

Wed, 06 Jan 2016 05:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में बिग बॉस की नजर रहेगी। अति संवेदनशील और संवेदनशील गांवों के बूथों पर हर गतिविधियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन


बूथों पर विवादों की संभावना को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस तरह का कदम उठाया है। बता दें कि जिले के चारों ब्लॉक में 72 गांव संवेदनशील व अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं।

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव शांतिपूर्ण हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने अति संवेदनशील और संवेदनशील गांव तय किए हैं।
विज्ञापन


इन गांवों के बूथों पर जिला प्रशासन खास नजर रख रहा है। जिला प्रशासन द्वारा एक निजी कंपनी के सहयोग से बूथ के प्रवेश द्वार से लेकर वोटर स्लिप देने की प्रक्रिया तक सभी कैमरे में कैद होंगे।
विज्ञापन


एक बूथ पर आबादी के लिहाज से दो से चार वीडियोग्राफर तैनात किए जाएंगे। वीडियोग्राफी करने वाले के लिए जिला प्रशासन पहचान पत्र जारी करेगा।

पूरे जिले में 649 बूथ जिला प्रशासन ने तय किए हैं। पहले चरण में गुडग़ांव और सोहना में चुनाव होना है। सोहना के 10-10 गांवों को अति संवेदनशील व संवेदनशील तय किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें