फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड : 'संसद में उठाया जाएगा स्कूल सुरक्षा का मुद्दा'

Wed, 13 Sep 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
शरद यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रायन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी प्रद्युम्न की हत्या पर प्रतिष्ठित लोगों के आने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को जनता दल (यूनाइटेड) के नेता व राज्यसभा सांसद शरद यादव और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जतिन मांझी व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर प्रद्युम्न के परिवार से मिले। सभी नेताओं से सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन


शरद यादव ने कहा कि इस बड़ा गंभीर मुद्दा है। पार्टी इस मुद्दे को संसद में उठाएगी। स्कूल में बच्चों एक गंभीर चुनौती बन गया है। ऐसे में अब अपने बच्चोस्त्रं को स्कूल भेजने के बारे में भी सोचना पड़ता है। बता दें कि सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए प्रद्युम्न के परिवार से मोबाइल पर बात की थी।

शरद यादव व जीतन मांझी पिता वरुण ठाकुर, मां सुषमा ठाकुर व वरुण के छोटे भाई और प्रद्युम्न के चाचा तरुण से बातचीत की। पिता वरुण ठाकुर ने इन नेताओं से भी सीबीआई जांच की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आखिर 15 मिनट में मेरे बेटे का कत्ल कैसे हो सकता है? क्या कसूर था उस मासूम। पिता ने शरद यादव और जीतन मांझी को पूरे मामले से अवगत कराया। जब मां सुषमा से शरद यादव बात करने लगे तो वह फफक-फफक कर रोने लगी। मां ने कहा कि आपलोग साथ दीजिए। प्रद्युम्न के कातिलों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें